..................... शाहिद कपूर ने साइन की शशांक खेतान की फिल्म | Shahid Kapoor signs Shashank Khaitan's next action film - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर की अगली फिल्म तय - करण जौहर करेंगे प्रोड्यूस, नाम भी फाईनल

शाहिद कपूर के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है लेकिन वो बहुत सोेच समझकर अपनी आने वाली फिल्में साईन कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले शाहिद कपूर जर्सी रीमेक की शूटिंग कर रहे थे। और अब खबर है कि उन्होंने शशांक खेतान की अगली फिल्म फाईनल कर दी है। फिल्म का नाम है योद्धा और इसे करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे।

फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे और ये विशुद्ध एक्शन फिल्म होगी। हालांकि इससे पहले शाहिद धर्मा प्रोडक्शन्स की मालदीव्स मिशन पर आधारित एक फिल्म में दिखाई देने वाले थे। लेकिन वो बात नहीं बनी।

shahid-kapoor-signs-shashank-khaitan-s-next-action-film-details-inside

अब पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो शशांक खेतान के साथ शाहिद कपूर की ये फिल्म फाईनल है। शशांक खेतान इससे पहले वरूण धवन के साथ रणभूमि बना रहे थे। वो फिल्म अटक गई तो उन्होंने मिस्टर लेले अनाउंस की। लेकिन वो भी डिब्बाबंद हो गई।

गौरतलब है कि 2019 में कंट्रोवर्सी के बावजूद शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X