शाहिद ने बचाई राखी की जान
हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली आईटम गर्ल राखी सावंत आजकल शाहिद कपूर के गुण गाती फिर रहीं है। फिल्म दिल बोले हडिप्पा में काम करते हुए एक दुर्घटना से बच गई। इस दुर्घटना से उन्हें शाहिद ने बचाया।
राखी ने एक साक्षात्कार में बताया, '' मैं आज जिंदा हूं तो शाहिद की वजह से। शाहिद की वजह से मेरा दुर्घटना होते होते बच गया।''
घटना के बारे में राखी से पूछा गया तो उनका कहना था, '' एक गाने की शूटिंग के दौरान मैं जहां खड़ी थी, मेरे उपर एक लाइट स्टैंड था। शाहिद ने मुझे वहां से हटने के लिए कहा। मैंने देखा कि लाइट स्टैंड थोड़ी देर में गिर गया।''
राखी को शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी के साथ फिल्म में काम करके काफी मजा आया।
दिल बोले हडिप्पा बॉलीवुड राखी सावंत रानी मुखर्जी शाहिद कपूर bollywood dil bole hadippa rakhi sawant rani mukherjee shahid kapoor


Click it and Unblock the Notifications