शाहिद कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को बचाया!
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के रिश्तों को लेकर हमेशा ही बॉलीवुड से कुछ ना कुछ नया सुनने को मिलता है। पिछले साल इनकी नजदीकियां सुर्खियों में रही उसके बाद ना जाने क्या हुआ और उनका ब्रेकअप भी हो गया। अब ये एक्स कपल एक बिर फिर से एक दूसरे के साथ समय बिता रहा है।
जी हां ये दोनों अपनी आनेवाली फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' के चलते एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हाल ही में कुछ ऐसा हादसा घटा कि शाहिद का प्यार एक बार फिर प्रियंका के लिए सामने आ ही गया।
दरअसल औरंगाबाद में शूटिंग के दौरान भीड़ प्रियंका को देखने के लिए बेकाबू हो गई। प्रियंका को छूने और देखने के लिए फैन्स बेकाबू हो गए और टूट पड़े तभी शाहिद ने उन्हें बचाया। शाहिद ने प्रियंका को वहां से निकाला और इस बात का ख्यासल रखा कि कोई प्रियंका के साथ उनके साथ बद्तमीजी न कर सके।


Click it and Unblock the Notifications