शाहिद कपूर के सपनों में उनकी पत्नी का इस हीरो से चल रहा है AFFAIR!
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो की शूटिंग की और इस दौरान दोनों ही खुलकर एक दूसरे की टांग खींचते नज़र आए।
नेहा धूपिया ने मीरा से पूछा कि अगर शाहिद गुस्सा नहीं हो तो तुम बताओ कि वो नहीं होता तो किस एक्टर को डेट करती। इस पर मीरा कुछ बोलती, इससे पहले ही शाहिद ने जवाब दे दिया - सिद्धार्थ मल्होत्रा। शाहिद ने आगे कहा वो दिल्ली का भी है ना।

वहीं जब मीरा से आगे पूछा गया कि बिस्तर पर उनकी फेवरिट पोज़ीशन क्या है तो शाहिद ने उन्हें इशारा किया कि इसका जवाब ना दें। तो मीरा ने फटाक से कहा कि शाहिद को बस कंट्रोल करना आता है।
एक मज़ेदार किस्सा बताते हुए मीरा ने कहा कि पद्मावत की शूटिंग के समय मैंने शाहिद को होटल में भेज दिया था। वो रात की शूटिंग करके आते थे और सोते थे और उस समय हमारी बेटी सबसे ज़्यादा एक्टिव होती है। शाहिद बोलते नहीं थे लेकिन डिस्टर्ब होते थे। तो मैंने कहा कि बेहतर है कि होटल में रहो।
नेहा ने जब शाहिद से पूछा कि क्या कभी किसी गर्लफ्रेंड ने उनके साथ चीटिंग की है तो मीरा ने फटाक से कहा किसी नहीं पूछो कितनी गर्लफ्रेंड ने चीटिंग की है।
इस पर शाहिद ने जवाब दिया कि एक का तो पक्का है। वो सुपरस्टार हैं अब। लेकिन एक और का पक्का नहीं है कि उसने चीटिंग की थी या नहीं।
इस एपिसोड को देखने में काफा मज़ा आने वाला है। जानिए शो पर आए और सेलेब्स ने क्या क्या खुलासे किए -


Click it and Unblock the Notifications












