हिट होने के लिए चीप पब्लिसिटी पर उतरे शाहिद मियां
एक अदद हिट फिल्म को तरस रहे अभिेनेता शाहिद कपूर इन दिनों चीप पब्लिसिटी का सहारा ले रहे हैं। आप को यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यही सच है कि शाहिद का नाम इन दिनों अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ जोड़ा जा रहा है जिस पर हुमा तो कुछ नहीं बोल रही हैं लेकिन शाहिद ने जोर-शो से कहा कि वह हुमा से दो बार ही मिले हैं ऐसे में डेटिंग का सवाल ही पैदा नहीं होता है।
हुमा के बाद अचानक से खबर आयी कि शाहिद एक बार फिर से अपनी पूर्व प्रेमिका प्रियंका चोपड़ा के साथ घंटो फोन पर वार्तालाप कर रहे हैं। जिसके बाद कहा जाने लगा कि शाहिद और प्रियंका फिर से करीब आ गये हैं।
लेकिन सच मानिये दोनों ही बातें बेकार है क्योंकि ना तो हुमा और ना ही प्रियंका शाहिद को घास डाल रही हैं। दरअसल यह सिर्फ इसलिए हो रहा है ताकि शाहिद यूं ही सुर्खियों में बने रहें क्योंकि इसी बहाने लोगों को उनकी जिंदगी में उत्सुकता बनी रहेगी और इसी बहाने उनकी आने वाली फिल्में 'फटा पोस्टर निकला हीरो' और 'रैम्बो राजकुमार' को भी पब्लिसिटी मिल जायेगी।
कोई सोच नहीं सकता था कि शाहिद मियां लोकप्रियता वसूलने के लिए ऐसी हरकतें भी कर सकते हैं। खैर क्या सही है और क्या गलत इसके बारे में पता तो आने वाले वक्त में चल जायेगा।
फिलहाल हम यहां शाहिद की आने वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के बारे में जान लेते हैं दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications