शाहिद कपूर की दो टूक - बेस्ट एक्टर का अवार्ड नहीं तो वादे के बावजूद नहीं किया अवार्ड शो में परफॉर्म
बॉलीवुड के अवार्ड शो के बारे में सच तो कई बार कई लोगों ने बताया है और ये सच एक बार फिर बाहर आया स्टार स्क्रीन अवार्ड्स के दौरान। दरअसल, इस अवार्ड शो में शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी देने का वादा किया गया जिसके बदले शाहिद स्टेज पर एक धमाकेदार परफॉर्मेंस करने वाले थे।
लेकिन ऐन वक्त पर ये अवार्ड दिया गया रणवीर सिंह को गली बॉय के लिए। अब शाहिद को ऐसा लगा कि चूंकि उन्हें अवार्ड दिया जा रहा है इसलिए वो परफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें रणवीर को अवार्ड देना पसंद नहीं आया। उन्होंने तुरंत शो छोड़ दिया और चले गए।

अब तक चैनल को शाहिद का रिप्लेसमेंट नहीं मिला है। दरअसल, गुस्से में शाहिद ने अपना परफॉर्मेंस भी रिकॉर्ड नहीं किया और इवेंट के मालिकों पर गुस्सा कर वहां से निकल गए। ये शो जल्दी ही टीवी पर दिखाया जाएगा लेकिन फिलहाल शाहिद का रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढा जा पाया है।
वैसे दिलचस्प है कि कुछ महीनों पहले ही फराह खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहिद कपूर ने कबीर सिंह में कितना अच्छा काम किया हो लेकिन उसे अवार्ड नहीं दिया जाएगा। ऐसा इसलिए है कि लोगों को इमेज की चिंता है और फिल्म की इमेज अच्छी नहीं बनी।
देखा जाए तो हुआ भी यूं ही। शाहिद कपूर को संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म कबीर सिंह के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड प्रॉमिस किया गया लेकिन अवार्ड दिया गया रणवीर सिंह को गली बॉय के लिए।
वैसे बॉलीवुड में कई एक्टर्स खुलकर अवार्ड शो की धज्जियां उड़ा चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications












