जल्द शुरू होगी शाहिद-प्रियंका की नई कहानी
बॉलीवुड में रिश्ते बनने और बिगड़ने में पल भर की भी देर नहीं लगती। आज कोई साथ है तो कल किसी और के साथ। लेकिन चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर और फैशन गर्ल प्रियंका चोपड़ा दोनों की बात ही अलग है। एक समय था जब बॉलीवुड के ये कलाकार एक साथ किसी की पार्टी में भी दिखना पसंद नहीं करते थे, लेकिन आज वो दोनो साथ साथ हैं। अब आप जानना चाहेंगे कि ब्रेकअप के बाद ऐसा क्या हुआ, कि ये दोनों फिर से करीब आ गये।
चलिए हम ही आपको बता देते हैं दरअसल आजकल ये दोनों कुणाल कोहली की फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' की शूटिंग के लिए यूके गए हुए हैं। काफी दिनों बाद यह एक ऐसा मौका है जब शाहिद और प्रियंका दोनों साथ साथ हैं। दोनों के ही दिल घायल हैं। जब प्यार में दो टूटे दिल मिलते हैं तो प्यार के अंकुर तो फूटेंगे ही। हम तो शाहिद और प्रियंका को यही कहेंगे मौका भी है, समय भी है, तो ऐसे में प्यार का पुराना पाठ दोहराने में कोई बुराई नहीं।
एक बात और प्रियंका अपने जन्मदिन के ठीक बाद यूके गई थीं, वो भी अपने परिवार के साथ। वो इन दिनों वहां छुट्टियां मना रही हैं। इसी बीच नई फिल्म का आगाज़ प्रियंका की लाइफ में ट्विस्ट ला सकता है। पर्सनल रिलेशन की बात करें तो दोनों में एक बार फिर करीबियां बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है, और यदि प्रोफेशनल रिलेशन की बात करें तो दोनों की करीबियां दर्शकों के लिए एक बेहतरीन फिल्म जरूर ले आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications