आज भी प्रियंका के दिल में धड़कते हैं शाहिद कपूर!
तभी तो ना चाहते हुए भी दोनों एक साथ आमने-सामने की कोशिश करते हैं जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है कुणाल कोहली की आने वाली फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' जिसमें दोनों सितारे एक साथ पर्दे पर प्रेमी-प्रेमिका के रूप में नजर आयेंगे। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि प्रियंका ने कुणाल कोहली पर जानबूझकर दवाब डाला था कि वो इस फिल्म के लिए शाहिद को ले।
हालांकि प्रियंका से जब इस बारे में पूछा गया तो वो बिल्कुल मुकर गयी। लेकिन कुणाल कोहली ने इस बारे में मु्स्कुराते हुए कहा कि प्रियंका ने यह कहा था कि उसकी और शाहिद की कमेस्ट्री लोगों को समझ में आती है, इसलिए अगर आप को सही लगता है तो शाहिद को अपनी फिल्म में ले सकते हैं। इसलिए मैंने शाहिद को साइन किया। अब इसका क्या मतलब निकाला जाना चाहिए यह तो मैडम प्रियंका ही जानें लेकिन इतना तय है कि खैर कि शाहिद-प्रियंका आपको इस बार जरूर पर्दे पर दिखायी देंगे वो भी बेहद रोमाटिंक अंदाज में।


Click it and Unblock the Notifications
