छुपाए नहीं छुपती शाहिद-प्रियंका की लव स्टोरी

हालांकि इन दोनों ने फिलहाल अपने रिश्ते को मीडिया के सामने जाहिर नहीं किया मगर प्यार तो ऐसी चीज है जो छुपाए नहीं छुपती। हाल ही में शाहिद-प्रियंका को 'स्टार स्क्रीन अवॉर्ड" की रिहर्सल के मौके पर एकसाथ देखा गया। रिहर्सल के दौरान शाहिद स्टेज पर प्रैक्टिस कर रहे थे और स्टेज के सामने बैठी प्रियंका शाहिद के लिए हूटिंग कर रही थी।
इस बीच रिहर्सल कर रहे शाहिद की नजर प्रियंका पर पड़ी और अब शाहिद ने अपनी डांस प्रैक्टिस छोड़ इशारों-इशारों में प्रियंका से बातें करना शुरू कर दिया। कुछ देर ये सिलसिला चलता रहा और फिर प्रियंका स्टेज पर शाहिद के पास पहुंच ही गईं। उसके बाद दोनों गले मिले और दोनों ने बातें शुरु कर दी। वैसे आप का क्या कहना है 'कमीने' की ये जोड़ी कैसी रहेगी?


Click it and Unblock the Notifications