..................... Shahid Kapoor and Priyanka Chopra in Kunal Kohli next film | कुणाल की फिल्म में शाहिद-प्रिंयका साथ-साथ - Hindi Filmibeat

कुणाल की फिल्म में शाहिद-प्रिंयका साथ-साथ

Shahid Kapoor, Priyanka Chopra
प्रियंका और शाहिद की दोस्ती अब शायद बीते जमाने की बात हो गयी है तभी तो अब लोग उनके अलग होने की बातें करते हैं ना कि उनके प्रेम की। अब से कुछ दिनों पहले ये खबर आयी थी कि शाहिद कपूर ने प्रिंयंका के साथ काम ना करने की खबर खायी थी जिसके चलते उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने 2 के सीक्वेल में काम करने से मना कर दिया था लेकिन बाद में पता चला कि फिल्म से प्रियंका आउट हो रही हैं ना कि शाहिद कपूर।

खैर अब खबर आ रही है कि दोनों सितारे फिर से एक बार कुणाल कोहली की आने वाली फिल्म हिरोईन में साथ काम करते नजर आयेगें। फिल्म में दोनों प्रेमी- प्रेमिका के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म 60 के दशक की अभिनेत्रियों पर आधारित है जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा 60 के दशक की अभिनेत्रियों से लगातार मिल भी रही है ।

जब उनसे इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने शाहिद को छोड़कर सब चीजों के बारे में बातें की लेकिन उन्होंने शाहिद के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। तो वहीं शाहिद मियां भी अपनी कसम के बारे में चु्प्पी साध गये।


इससे एहसास होता है कि दोनों ही सितारे अभी भी इस रिश्ते के बारे में मौन है जिसके पीछे कुछ पंडितों का मानना है कि कहीं ना कहीं दोनों के दिल में अभी भी इन रिश्तों को लेकर कसक बाकी है तभी तो एक दूसरे के बारे में आग उलगने वाले दोनों ही सितारों को जब एक साथ काम करने का मौका मिला तो वो अपने आप को रोक नहीं पाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X