300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर लेकिन सुपरस्टार ने अपने हीरो को कहा OVERACTOR
काफी समय से खबर है कि शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के बीच पद्मावती की शूटिंग के समय से ही काफी मनमुटाव आ चुका था। पहले खबरें थीं कि रणवीर शाहिद का रोल कम करवाना चाहते थे।
फिर जब ट्रेलर आया और फिल्म में रणवीर सिंह शाहिद पर भारी पड़ते दिखाई दिए तो गपशप गली में खबरें थीं कि शाहिद इस बात से खासा नाराज़ हैं और चाहते हैं कि नया ट्रेलर रिलीज़ हो।

अब कल शाहिद ने एक बार फिर इस कोल्ड वार की तरफ इशारा किया। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक कुत्ता और एक बिल्ली लड़ रहे थे।
इस वीडियो पर शाहिद ने कमेंट किया - Subtle confidence vs loud overacting. यानि कि आत्मविश्वास बनाम ओवरएक्टिंग। अब शाहिद का इशारा ज़ाहिर सी बात है उनके और रणवीर के पद्मावती के किरदारों की तरफ था।
दिलचस्प बात ये है कि ये ट्वीट लिखते ही शाहिद ने तुरंत ही इसे डिलीट भी कर दिया। इससे पहले, फिल्म की रिलीज़ जब 1 दिसंबर थी तब भी शाहिद ने ट्वीट किया था - रूका हुआ पानी सबसे गहरा होता है। वो सीधा 1 दिसंबर को तबाही मचाएगा।
खैर, शाहिद ने काफी बोल्ड बयान पहले भी दिए हुए हैं। देखिए बॉलीवुड के सबसे बोल्ड बयान -


Click it and Unblock the Notifications
