प्रियंका के बाद अब उनकी बहन के साथ रोमांस करेंगे शाहिद
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा का रोमांस काफी समय पहले ही खत्म हो चुका है और दोनों के रास्ते भी अलग हो चुके हैं। लेकिन अब लगता हैं कि शाहिद और प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा का रोमांश शुरू होने वाला है। जी हां खबर है कि हाल ही में इन दोनों को यशराज फिल्म्स की एक फिल्म के लिए साइन किया गया है।
जी हां फिल्म लेडिज वर्सेस रिकी बहल में क्यूट सी दिखने वाली परिणीति और चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद की जोड़ी जल्द ही पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखाई देगी। हाल ही में उनकी एक और फिल्म इश्कजादे का ट्रेलर भी लॉच हो चुका है जिसमें उनके किरदार की काफी तारीफ हो रही है।
बॉलीवुड में पहली ही फिल्म से परी ने अपनी अलग ही पहचान बना ली है इस बात का प्रूफ यही है कि उन्हें तुंरत एक फिल्म के बाद दूसरी फिल्म में साइन कर लिया गया।
शाहिद और परी की इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करने वाले हैं जिसमें शाहिद और परिणीति के अलावा तब्बु भी काफी समय बाद पर्दे पर दिखाई देंगी। वैसे तो सभी को प्रियंका और शाहिद की रील और रीयल लाइफ केमेस्ट्री के बारे में पता ही है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि शाहिद की केमेस्ट्री प्रियंका की बहन के साथ क्या रंग लाती है। हम यही आशा करते हैं कि शाहिद और परी के करीब आने से प्रियंका को किसी भी तरह की तकलीफ ना हो।


Click it and Unblock the Notifications