विज्ञापनों की शूटिंग में मस्त हैं शाहिद

चाहे फिल्म हो या विज्ञापन शाहिद दोनो की शुटिंग करते हुए काफी सावधानी बरतते है। फिल्म के कपड़े से लेकर हर एक छोटी सी चीज पर ध्यान देते है।
अगर उन्हें किसी बात में परेशानी लगती है तो उसे बदलने का पुरा आग्रह भी करते है। जैसा कि इन दिनों एक एक संगीत उपकरण के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान शाहिद को लगा कि विज्ञापन के बैकग्राउंड स्कोर में कुछ कमी है तो उन्होंने इसे बदलने की सलाह दे डाली।
इस विज्ञापन फिल्म के निर्देशक किरण देवहंस को उनकी बात सही लगी और उन्होंने संगीत में कुछ परिवर्तन किए। देवहंस से जब बात की गई तो उन्होने बताया कि शाहिद अपने पिता पंकज कपूर की तरह ही शूटिंग से जुड़ी हर चीज पर नजर रखते हैं। वह काम के हर पहलू में हिस्सा लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications