नरगिस के प्यार में फंसे शाहिद कपूर

बॉलीवुड में एक और कपल बढ़ गया, जी हां हमेशा ही अपने ब्रेकअप के चलते परेशान रहने वाले शाहिद कपूर को एक नई गर्लफ्रेंड मिल गई है। ये दोनों एक दूजे के साथ काफी समय बिता रहे हैं। ये और कोई नहीं रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी ही हैं।

दरअसल, जब से शाहिद ने उन्हें अपने बर्थडे पार्टी पर इनवाइट किया है तब से ये दोनों साथ रहने के बहाने ढूढ़ने लगे हैं। इस समय दोनों के पास ज्यादा काम नहीं है तो वह इस समय का जमकर फायदा उठा रहे हैं। हमेशा साथ दिखाई देने के चलते बॉलीवुड में यह तो मुहर लग गई है कि ये दोनों इस इंडस्ट्री के नये हॉट कपल हैं।

गोवा में इन दोनों ने काफी समय साथ बिताया जिसके चलते इनकी करीबी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। गोवा से आने के बाद भी ये एक दूसरे के साथ डेट करने में व्यस्त हैं। अब बात यह आती है कि दोनों ही पास्ट में किसी ना किसी के साथ कनेक्ट रहे हैं।

शाहिद जहां करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ तो वही नरगिस भी रणबीर कपूर के साथ जुड़ी हैं। हालांकि अभी ये किसी के साथ नहीं जुड़े हैं लेकिन यह कह पाना मुश्किल है कि इनका ये जुड़ाव और कितने दिन चलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X