शाहिद कपूर को मिली नई गर्लफ्रेंड
शाहिद कपूर का कब और किसके साथ रिश्ता जुड़ जाता है इस बारे कह पाना मुश्किल है। वो जितना फिल्मों में नजर नहीं आते हैं उससे ज्यादा तो वह गर्लफ्रेंड्स बदल चुके हैं। फिर चाहे करीना कपूर की बात करें या फिर प्रियंका चोपड़ा। लेकिन इसी के साथ उनका नाम अनुष्का शर्मा, अमृता राव, बिपाशा बसु और विद्या बालन के साथ भी जोड़ा गया।
लेकिन अब ये सारी हिरोइने शाहिद के लिए पुरानी हो चुकी हैं इन दिनों चॉकलेटी ब्वॉय का दिल नरगिस फाखरी पर आ गया है। जी हां ये जोड़ा गोवा में काफी समय साथ में बीता चुका है। यह बात शाहिद के जन्मदिन से काफी पहले की है।
शाहिद और नरगिस किसी पब्लिक प्लेस में मिलने से हमेशा ही परहेज करते हैं। लेकिन इन्हे एक दूजे का साथी काफी पसंद आता है तो ये समय निकाल कर कहीं ना कहीं तो मिल ही लेते हैं। अब हम तो यही कहंगे लाख छुपाओं प्यार मगर दुनिया को तो पता चल ही जाएगा। लेकिन बात तो तब होती है जब दोनों खुद इस बात का इजहार करें।


Click it and Unblock the Notifications