शाहिद का इश्क अब राधिका से

चौंक गए न! दरअसल राधिका एक साल की बच्ची है, जो केन घोष की अगली अनाम फिल्म में शाहिद की को-स्टार है. केन घोष ने तफरी करते हुए कहाः जी हां, राधिका ही शाहिद की जिंदगी में कदम रखने वाली नई लड़की है. हमारी फिल्म में उसका एक छोटा सा रोल है. मगर जबसे दोनों मिले हैं एक-दूसरे को छोड़ने का नाम ही नहीं लेते.
इतनी जल्दी नन्हीं सी बच्ची से शाहिद के घुलमिल जाने से सभी हैरान है. यह शाहिद की शख्सियत का एक नया पहलू है. शाहिद को उस बच्ची से इतना लगाव हो गया है कि शूटिंग से जब कभी फुरसत मिलती है वे उसके साथ खेलने बैठ जाते हैं. बच्ची का हाल यह है कि वह जैसे ही शाहिद को देखती है रोना भूल जाती है और खिलखिलाकर हंसने लगती है.
बहरहाल, कुल मिलकार यही लगता है कि शाहिद इस नन्ही बच्ची से खेलकर, हंसकर अपने टूटे दिल पर मरहम लगा रहे हैं. मगर हमें यह भी उम्मीद है कि यह खबर सुनकर बॉलीवुड की कई लड़कियों का दिल पसीजेगा और वे शाहिद को सांत्वना देने जरूर आएंगी...


Click it and Unblock the Notifications