प्यार में डूबने को तैयार शाहिद

कहीं करीना से अलग होने की वजह से प्यार पर से उनका भरोसा तो नही उठ गया है। जब शाहिद ने यह बात पूछी गई तो उनका कहना था कि उन्हें दुबारा प्यार में पड़ने से कोई परेशानी नही है लेकिन उनका दिल अभी तक किसी के लिए धड़का नही है।
वैसे उनका नाम इस बीच में कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़े गए जिसमें विद्या बालन, जिया खान के नाम प्रमुख है लेकिन फिलहाल प्रियंका चोपड़ा का नाम जोरो पर है।
शाहिद और प्रियंका विशाल भारद्धाज की फिल्म कमीने में एक साथ काम कर रहे है। जब प्रियंका के बारे में उनकी राय पूछी गई तो उनका कहना था कि वो बहुत प्यारी सी हीरोइन है। यह सब तो लोगो का ख्याली पुलाव है कि हम दोनो के बीच में कुछ चल रहा है। शायद लोग मुझे अकेले नही देख सकते है इसलिए हमेशा किसी न किसी हीरोइन के साथ जोड़ते रहते है।


Click it and Unblock the Notifications