Yayyy: शाहिद कपूर - करीना कपूर और जब वी मेट पार्ट 2....देखने को रेडी हो???

अगर आपको बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों का नाम गिनाने को कहा जाएगा तो आपको जब वी मेट का नाम ज़रूर याद आएगा। और अगर आपको हिंदी फिल्मों के बेस्ट किरदारों के नाम गिनाने को कह दिया जाए तो आपकी लिस्ट में गीत ज़रूर होगी।

तो देवियों और सज्जनों अगर गपशप गली की मानें तो गीत वापस आ रही है। जी हां, काफी दिनों से खबर थी कि इम्तियाज़ अली अपनी अगली फिल्म में शाहिद कपूर के साथ काम कर रहे हैं।

shahid-kapoor-kareena-kapoor-are-reuniting-jab-we-met-sequel

अब खबर है कि ये फिल्म जब वी मेट का सीक्वल है और एक बार फिर शाहिद और करीना फिल्म में साथ नज़र आएंगे। हालांकि इम्तियाज़ से पूछे जाने पर उन्होने कहा कि मैं अभी कहानी में वहां तक नहीं पहुंचा हूं कि ये बता सकूं।

इम्तियाज़ ने ये भी बताया कि जब कहानी पूरी तरह प्रिंट हो जाएगी तभी हम कोई आधिकारिक घोषणा करना चाहेंगे। तो बस अब देखना ये है कि गपशप गली ने एक बार फिर सबको बेवकूफ बनाया है या फिर इस खबर में सच्चाई है।

हालांकि बिना आग के धुंआ कहीं नहीं उठता है तो खबर में कुछ सच्चाई तो ज़रूर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X