यशराज फिल्म्स की पसंद बने शाहिद

यशराज के साथ शाहिद की पहली फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसमें उनके साथ रानी मुखर्जी हैं। पहले इस फिल्म का शीर्षक 'हड़िप्पा' था जो क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई गई है।
शाहिद ने इस बैनर के साथ जो दूसरी फिल्म साइन की है उसका निर्देशन अभिनेता परमीत सेठी करेंगे। परमीत इस फिल्म के साथ ही अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत करेंगे।
एक सूत्र का कहना है, "यशराज फिल्म्स शाहिद के भीतर एक ऐसे क्लासिक रोमांटिक नायक की तस्वीर देखता है जो वक्त पड़ने पर आकर्षक और व्यापक अभिनय क्षमता वाले कलाकार की भूमिका भी निभा सकता है।"
anurag singh anushka sharma अनुराग सिंह परमीत सेठी बॉलीवुड रानी मुखर्जी शाहिद कपूर हड़िप्पा bollywood hadippa parmeet sethi rani mukerji shahid kapoor yash raj films


Click it and Unblock the Notifications