शाहिद कपूर to कंगना रनौत: तेरे चेहरे से नज़र नहीं हटती....
कंगना रनौत की फैन लिस्ट जितनी तेज़ी से बढ़ रही है उससे तो लग रहा है कि वो जल्द ही बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्टर बनने वाली है। हाल ही में उनकी फैन लिस्ट में श्रद्धा कपूर के शामिल होने के बाद झट से हमारे हैदर भी शामिल हो गए हैं।
शानदार शाहिद अब दरअसल कंगना के मिस्टर चालू बन गए हैं। दोनों एक साथ फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। वहीं शाहिद का कहना है कि उन्हें कंगना के साथ काम करने में बहुत ही ज़्यादा नर्वसनेस हो रही है।
ALSO SEE: PICS: सीधी कंगना की टेढ़ी तस्वीरें
दरअसल शाहिद कपूर कंगना रनौत के काम से बहुत प्रभावित हैं और उनकी मानें तो कंगना के साथ काम करना बहुत मुश्किल है। वो हर सीन में इतनी परफेक्ट दिखती हैं कि उन पर से नज़र ही नहीं हटती। हर फ्रेम ऐसा लगता है जैसे कि उन ही के लिए बना है और वो हर सीन के साथ बिल्कुल परफेक्ट दिखती हैं ऐसे में उनके साथ काम करना शाहिद के लिए बहुत बड़ा चैलेंज होने वाला है।
PICS: शाहिद का सेल्फी कलेक्शन


Click it and Unblock the Notifications
