तगड़ा Rumor: शाहिद की शादी में सैफ को न्योता, करीना को NO ENTRY?

[गपशप] अब भई शादी उसकी हो जिसका दिल करीब आधे बॉलीवुड ने तोड़ा हो, तो बातें तो होंगी ही। शाहिद कपूर की शादी उतनी नॉर्मल नहीं है जितनी लोगों की होती है। उनकी शादी को लेकर अफवाहें भी उड़ रही हैं। जहां करीना कपूर ने अपने आप ही बयान दे डाला है कि शाहिद ने उन्हें शादी के बारे में बताया था वहीं शाहिद के दोस्तों का इस बारे में कुछ और कहना है।

shahid kapoor wedding

गपशप गली की मानें तो शाहिद कपूर की शादी के लिए सैफ अली खान को पहला न्योता मिल चुका है। पर हमें लगता है कि ये महज़ अफवाह ही होगी। वहीं शाहिद के एक करीबी की मानें तो उनकी कोई भी एक्स गर्लफ्रेंड इस शादी का हिस्सा नहीं होगी।
[Details: शाहिद - मीरा की शादी के बारे में जानिए सबकुछ]

इस दोस्त ने बीती कड़वी यादों की दुहाई देते हुए कहा कि "इस एक्स गर्लफ्रेंड का कहना है कि शाहिद बुलाएंगे तो ज़रूर जाएंगी। ये वही मोहतरमा है जो शाहिद के साथ रिलेशनशिप में होने के बावजूद एक को स्टार के साथ हॉलीडे डेट पर गई थीं। पर वापस आकर ऐसा बर्ताव किया जैसे कुछ हुआ ही नहीं। और अब वो कैसे सोच सकती हैं कि शादी में उन्हें न्योता मिलेगा!"
[कहानी की band: अगर नहीं छूटती गीत की ट्रेन तो कैसी होती जब वी मेट!]

अब इसका मतलब कि सैफ शादी में आ सकते हैं पर करीना नहीं। ऐसा तो होने से रहा। वैसे भी शाहिद कपूर अब ज़िंदगी में आगे बढ़ रहे हैं तो पुरानी चीज़ें और यादें पीछे छोड़ना ही बेहतर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X