शाहिद की नई प्रेमिका

चौंक गये ना लेकिन ये सच है । एक ईरानी कुड़ी जिसका नाम प्रवीना बताया जा रहा है उसने मुंबई हवाईअड्डे पर जमकर धमाल किया ।वो एयर पोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों के पास शाहिद कपूर का पता मांगने पहुंच गयी। उसने अपने पास शाहिद के तस्वीरों की एक अच्छी खासी एलबम बना रखी थी जिसे दिखा कर वो बार-बार ये कह रही थी कि वो शाहिद से प्यार करती है और शादी करना चाहती है। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उसे बहुत रोकने की कोशिश की लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुई। बाद में सुरक्षा कर्मियों को मजबूरन उसे गिरफ्तार करना पड़ा।
देखें : मूंछ में विवेक ओबरॉय
खैर ये तो एक किस्सा था जो हमने आपको बताया लेकिन इससे एक बात साफ तौर पर साबित होती है कि शाहिद कपूर के चाहने वाले केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। जिसके पीछे शाहिद की कड़ी मेहनत और विवाह, जब वी मेट और कमीने जैसी फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications