रानी के पदचिहृनों पर चले शाहिद
दिल बोले हडिप्पा रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके हीरो शाहिद कपूर हीरोइन रानी मुखर्जी के पदचिह्ननों पर चलने के लिए बेताब है। वे रानी की तरह अपनी जिंदगी में योगा अपनाने वाले है।
शाहिद ने फिल्म कमीने के लिए अपने आठ पैक एब्स बनाए। वे चाहतें है कि अपने इस फिगर को बनाए रखें। इसके लिए उन्होने रानी की सलाह ली। रानी ने उन्हें योग अपनाने की सलाह दी है।
दिल बोले हडिप्पा में रानी का खुबसूरत फिगर देखकर शाहिद हैरान रह गए। खुबसूरत फिगर ने रानी को बिकनी पहनने की हिम्मत दी। रानी के फिगर से प्रभावित होकर शाहिद ने उनकी बात मान ली है।
यही नही रानी ने अपनी योग निरीक्षक पायल गिडवानी का सम्पर्क भी शाहिद को दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications