..................... Shahid Kapoor to fly in F 16 for 'Mausam' | 'मौसम' में एफ-16 उड़ाएंगे शाहिद कपूर - Hindi Filmibeat

'मौसम' में एफ-16 उड़ाएंगे शाहिद कपूर

By Neha Nautiyal

Shahid Kapoor
'कमीने' में सटोरिए की भूमिका निभाने के बाद शाहिद कपूर अब अपनी आने वाली फिल्म 'मौसम' में लड़ाकू विमान एफ-16 उड़ाते दिखेंगे।इस फिल्म में शाहिद एक पायलट की भूमिका निभा रहे हैं और वह एफ-16 उड़ाने को लेकर खासे रोमांचित हैं।

शाहिद ने कहा, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरे लिए यह जीवन का सबसे हसीन क्षण होगा। मैं इसे लेकर बेहद रोमांचित हूं।' बॉलीवुड में अभी तक किसी अभिनेता ने एफ-16 के पायलट की भूमिका नहीं निभाई है। हॉलीवुड में सुपरस्टार टॉम क्रूज बेशक 'टॉप गन्स' में अपनी भूमिका के दौरान एफ-15 उड़ा चुके हैं।

'मौसम' के माध्यम से शाहिद के पिता और चर्चित अभिनेता पंकज कपूर बतौर निर्देशक अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। इस फिल्म की हिरोइन सोनम कपूर हैं और इसके कुछ हिस्से का फिल्मांकन स्कॉटलैंड में किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X