मुश्किल में फंसी शाहिद की फिल्म
शाहिद कपूर यशराज फिल्मस की अगली फिल्म में काम करने जा रहे है जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा काम कर रहीं है। मुश्किल यह है कि फिल्म के नाम को लेकर निर्माता और निर्देशक में अनबन चल रही है।
फिल्म के निर्देशक परमीत सेठी ने फिल्म का नाम राइट हैंड मैन, फ्रैंन्डस और कम्पनी सुझाया है लेकिन निर्माता आदित्य चोपड़ा कुछ और रखना चाह रहे है। तो नाम को लेकर दोनों में कहा सुनी चल रही है। लेकिन परमीत का कहना है कि उनके और आदित्य के बीच कोई अनबन नहीं चल रही है।
अब दोनों ने यह तय किया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाए तब फिल्म का नाम रखेंगे। अब देखना है कि फिल्म का नाम क्या रखते है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग तो हो रही है तो शाहिद को डरने से क्या।
aditya chopra anushka sharma अनुष्का शर्मा आदित्य चोपड़ा परमीत सेठी यशराज फिल्मस शाहिद कपूर parmeet sethi shahid kapoor yash raj films


Click it and Unblock the Notifications