शाहिद का ड्रेस डिजाइनर से हुआ झगडा
शाहिद कपूर जब से करीना कपूर से अलग हुए, वे चिढचिढे से हो गये हैं और अपना गुस्सा किसी पर भी निकाल दे रहे हैं. उनके इसी गुस्से का शिकार उनकी
ड्रेस डिजाइनर शबीना खान तब बन गई जब शाहिद फिल्मिस्तान स्टूडियो में लकी चार्म की शूटिंग में हिस्सा लेने आये थे.
उस समय शाहिद कपूर को महत्वपूर्ण फोटोसेशन करवाना था लेकिन शबीना उस समय उन्हें वह ड्रेस उपलब्ध नही करवा पाई. इस बात पर शाहिद का पारा गरम हो गया और वे शबीना पर बिगड गये. इससे शबीना भी फिर अपने पर नियंत्रण नही रख पाई और वह भी झगडे में शामिल हो गई.
उन दोनो का झगडा वैनिटी वैन में चल रहा था और पूरी यूनिट को उनकी लडने की आवाजें सुनाई दे रही थी. इसके बाद शबीना गुस्से में दनदनाती हुई चली गई
और शाहिद से उन्होंने कोई सपर्क भी नही किया. बताया जाता है कि दोनो के बीच अभी तक सुलह नही हो पाई है.
शबीना ने शाहिद की फिल्म दिल मांगे मोर से उसके लिए कास्ट्यूम बनाने शुरु किये थे और वह उसकी हर फिल्म के कास्ट्यूम तैयार करती रही है. लेकिन अब झगडे के बाद क्या होगा, मालूम नही.


Click it and Unblock the Notifications