2017 का बेस्ट COMEBACK: सलमान खान और अजय देवगन...ट्विस्ट के साथ!

शाहिद कपूर पद्मावती ट्रेलर से खुश नहीं हैं ये तो सबको पता है। उन्होंने एक ट्वीट भी किया जिसका मतलब यही निकला। हालांकि सबने ये कहकर बात टाल दी कि लोग ज़बर्दस्ती शाहिद का नाम उछाल रहे हैं।

लेकिन रूकिए जनाब, अब ज़रा ये सुनिए। खबर है कि शाहिद कपूर ने संजय लीला भंसाली से साफ डिमांड रखी है, एक नए पद्मावती ट्रेलर की।

shahid-kapoor-demands-new-trailer-for-padmavati

शाहिद ने साफ किया कि इस बार के ट्रेलर का फोकस वो रहने चाहिए। क्योंकि पहले ट्रेलर की सारी लाइमलाइट रणवीर सिंह खा गए हैं और अब शाहिद को अपनी वैल्यू कम होती दिख रही है।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के सामने हम दिल दे चुके सनम वाली सिचुएशन का शानदार कमबैक हो गया है। समय भी फिल्म के दोनों हीरो, सलमान खान और अजय देवगन, क्लाईमैक्स पर अड़ गए थे।

सलमान खान ने डिमांड की थी कि ऐश्वर्या राय एंड में उनके साथ जाएंगी। लेकिन संजय लीला भंसाली ने उनकी एक नहीं सुनी थी। वहीं उन्होंने अजय देवगन को फिल्म में लीड का क्रेडिट दिया था।

इस बार भी सेम वही दिक्कत फंस चुकी है। बस इस बार के सलमान खान और अजय देवगन हैं - शाहिद कपूर और रणवीर सिंह। देखना है कि शाहिद की डिमांड से संजय कैसे निपटते हैं।

वैसे भी पद्मावती में बॉलीवुड की बाहुबली बनने के सारे लक्षण दिख रहे हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X