प्रियंका के घर बरामद होने पर शर्मसार हैं शाहिद कपूर

खैर इस बात के बाद बेचारे शाहिद को तो काटो खून नहीं, वो बेचारे लोगों से मुंह जो छिपाते घूम रहे हैं। भाई उनकी पोल जो खुल गई है। अभी तक अपने और प्रियंका के रिश्तों की टिप्पणी से बचते आये चाकलेटी कपूर को सूझ ही नहीं रहा है कि वो किसको क्या जवाब दें?
लोगों को क्या चाहिए वो तो मसाला खोजते रहते हैं, इस घटना के बाद से लोगों की नजर प्रियंका के घर पर ही लगी रहती है कि कब शाहिद मियां प्रियंका के घर पर दिखायी दे जाये। इसलिए जनाब ने बेबेसी में ये फैसला ले लिया है कि अब वो कभी भी प्रियंका के घर नहीं जायेंगे। भले ही उनका दिल जितना भी उन्हें परेशान करे, वो दिमाग से काम लेंगे और प्रियंका को उनके घर पर नहीं मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications