दीपिका बनीं रांझे शाहिद की हीर
अरे भाई लोगों आप बिल्कुल परेशान मत होईये, असल में हम बात कर रहे है शाहिद की आने वाली फिल्म 'हीर-रांझा' की जिसमें रांझे तो शाहिद मियां बने हैं लेकिन हीर को लिए काफी कन्फ्यूजन बना हुआ था, क्योंकि इस फिल्म के निर्माता-निर्देशत साजिद नाडियावाला का कहना था कि वो हीर के रोल के लिए कैटरीना को साईन करने वाले थे, लेकिन एन वक्त पर उन्होंने अपना प्लान चेंज किया और दीपिका को बना दिया शाहिद की हीर।
आपको बता दें कि ये फिल्म एक लवस्टोरी है, और ये पहली फिल्म होगी जिसमें दीपिका-शाहिद पहली बार एक -दूसरे के अपोजिट होंगे। फिल्म की शूटिंग साल के अंत में होगी।
दीपिका पादुकोण शाहिद कपूर साजिद नाडियावाला हीर राझां deepika padukone heer ranjha sajid nadiawala shahid kapoor


Click it and Unblock the Notifications