#Keemat: 1 फिल्म...3 सुपरस्टार...लेकिन ये सुपरस्टार है 2017 का सबसे महंगा Villain!

आजकल बॉलीवुड में एक्टर्स की फीस और मेहनताना में समानता को लेकर काफी हलचल है। एक पक्ष का मानना है कि हीरोइनों को भी हीरो जितनी ही फीस मिलनी चाहिए। वहीं दूसरे पक्ष का मानना है कि अगर हीरोइन अपने नाम के बल पर फिल्म चला पाए तो ही वो उतनी फीस के काबिल है।

इस बीच सबसे ज़्यादा फीस वाले हीरो हीरोइनों पर भी काफी चर्चा होती है। लेकिन अब ताज़ा चर्चा है एक ही फिल्म के तीन सुपरस्टार्स की फीस को लेकर।

shahid-kapoor-deepika-padukone-being-paid-less-than-ranveer-singh-for-padmavati

दरअसल, सूत्रों की मानें तो संजय लीला भंसाली स्टारर पद्मावती के लिए जहां शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की फीस एक ही है वहीं फिल्म के विलेन रणवीर सिंह की फीस उन दोनों से ज़्यादा।

अब इसके दो कारण हो सकते हैं। पहला तो ये कि रणवीर सिंह, फिलहाल दीपिका और शाहिद से बड़े स्टार हैं। आदित्य चोपड़ा ने तो ये साफ किया कि रणवीर उन्हें शाहरूख जितना कमाकर देते हैं।

खबरें ये भी थीं कि आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में शाहरूख और सलमान के अलावा अगर किसी का पोस्टर है तो वो है रणवीर सिंह का। वहीं दूसरी बात ये है कि फिल्म के मुख्य किरदार हैं रणवीर सिंह। यानि कि विलेन।

लेकिन फिर उस लिहाज़ से फिल्म की मेन लीड तो दीपिका पादुकोण हैं क्योंकि फिल्म पद्मावती के जीवन पर बन रही है। ऐसे में ले देकर बात यहीं आकर टिकती है कि रणवीर सिंह की स्टारडम उनकी फीस तय कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X