शाहिद के पिता को पसंद है प्रियंका
अब लोगों को शाहिद कपूर ओर प्रियंका चोपड़ा के रोमांस में कोई दम खम नजर नहीं आ रहा है। फिल्म कमीने के प्रमोशन के लिए इनका रोमांस फैलाया गया था। लेकिन कुछ लोग है जो इस रोमांस को सच्चाई में तब्दील करना चाहते है। वह कोई और नहीं शाहिद के माता-पिता है।
शाहिद के पिता पंकज कपूर को प्रियंका काफी अच्छी लगती है। यही नही उनकी मां नीलिमा अजीम एक फिल्म बनाने वाली है जिसमें प्रियंका को लेने पर विचार कर रहीं है। फिल्म का हीरो तो शाहिद के अलावा कोई और हो ही नहीं सकता है।
इस फिल्म के बारे में शाहिद ने बताया, " डैड की फिल्म एक लव स्टोरी है। वे एक अच्छी फिल्म बनाएंगे।"
फिल्म की पूरी योजना बन चुकी है अब बस घोषणा की देरी है। तो फिर प्रियंका शाहिद के बारे में क्या सोच रहीं है। देखते है!
कमीने नीलिमा अजीम पंकज कपूर प्रियंका चोपड़ा शाहिद कपूर kaminey neelima azim pankaj kapoor priyanka chopra shahid kapoor


Click it and Unblock the Notifications