शाहिद कपूर ने फेंकी Googly, एक गर्लफ्रेंड थी Cheater, आप करिए Guess - करीना या प्रियंका!
शाहिद कपूर की लाइफ में जब से मीरा राजपूत आई हैं, तब से फिर से बिंदास हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने नेहा धूपिया के लिए एक चैट शो की शूटिंग की जहां वो मीरा राजपूत के साथ आए थे।
शो के दौरान नेहा ने उनसे सवाल पूछा कि क्या किसी ने कभी तुम्हें धोखा दिया है और क्यों? इस पर मीरा ने तुरंत टोकते हुए कहा कि इससे पूछो कि कितने लोगों ने तुम्हें धोखा दिया है।

शाहिद ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि एक गर्लफ्रेंड ने तो पक्का मुझे धोखा दिया है। लेकिन दूसरी वाली के बारे में मुझे पक्का नहीं पता लेकिन शायद वो मुझे धोखा दे रही थी।
अब शाहिद किस की बात कर रहे थे पता नहीं लेकिन करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा के अलावा, विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा है।
इससे पहले भी शाहिद और मीरा एक टॉक शो में शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड्स पर बात कर चुके हैं। शाहिद से पूछा गया कि प्यार कितनी बार हुआ है।
शाहिद ने बोला कि मीरा से पहले, उन्हें लगा कि दो बार प्यार हुआ। दोनों बार उनके को स्टार्स से हुआ। और उनमें से एक ने उन्हें खुले में धोखा दिया, जो कि अब एक बहुत बड़ी सुपरस्टार है।
बहरहाल, ये पहली बार नहीं है जब शाहिद ने, या किसी और स्टार ने अपने एक्स पर जमकर कीचड़ उछाला हो -


Click it and Unblock the Notifications

