बेवॉच की स्क्रीनिंग पर साथ साथ पहुंचे ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर साथ में बेवॉच स्क्रीनिंग में देखे गए।
पिछले दिनों खबरें आ रही थीं कि शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की लिंक अप की खबरों से खुश नहीं हैं और अपने भाई को सलाह दी है वो सोच समझकर दोस्ती करें और ऐसी खबरों में ना पड़ें। लेकिन बेवॉच की स्क्रीनिंग में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर एक बार फिर साथ में स्पॉट किए गए।
[ ना 'टाईगर' सलमान से.. ना अक्षय कुमार से भिड़ेंगे ये सुपरस्टार.. FINAL है!]
दरअसल दोनों ही बॉलीवुड में पूरी तरह डेब्यू के लिए तैयार हैं। ईशान खट्टर पहले भी अभिषेक चौबे को असिस्ट कर चुके हैं तो साथ ही मजीद मजीदी की बियॉन्ड द क्वललॉउड से डेब्यू कर रहे हैं । जान्हवी कपूर की भी करण जौहर के साथ डेब्यू को लगभग कंफर्म माना जा रहा है और ऐसे में शाहिद कपूर का मानना है कि उनने भाई और जान्हवी की लिंकअप की खबरें ठीक नहीं हैं।

बेवॉच की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों अपने और भी दोस्तों को साथ नजर आए और कार खुद ईशान खट्टर ड्राइव कर रहे थे और जान्हवी पीछे की सीट पर बैठी थीं। जान्हवी कपू इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
जान्हवी कपूर हमेशा फिल्मों से जुड़े स्क्रीनिंग या फिर अपनी फैमिली के साथ पार्टी में नजर आते रहती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वो बिना एक भी फिल्म किए पहले से ही सुपरस्टार हैं।


Click it and Unblock the Notifications
