बिपाशा की सिफारिश कर रहे हैं शाहिद

बॉलीवुड में अगर दोस्ती निभाना हो तो कोई शाहिद कपूर से सीखें। इन दिनों वह अपनी दोस्त बिपाशा बसु को फिल्में दिलाने में मदद कर रहे हैं। खबर है कि उन्होंने निर्देशक सिद्धार्थ राज से उनकी अगली में बिल्लो रानी को लेने की सिफारिश की है।

आपको बता दें कि राज अभिनेता टॉम क्रूज अभिनीत सुपरहिट हॉलीवुड मूवी नाइट एंड डे का हिन्दी रीमेक बनाने जा रहे हैं, जिसमें शाहिद मुख्य किरदार निभा रहे हैं। उम्मीद है कि बहुत जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले तक शाहिद और बिपाशा के अफेयर की खबर ने अच्छी खासी सुर्खियां बटोरी थीं और उसके बाद दोनों अपने ब्रेकअप को लेकर भी चर्चा में थे।

वैसे सिद्धार्थ इन सारी खबरों को केवल अफवाह बताते हैं। उनका कहना है कि फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। जब फिल्म का काम पूरा हो जाएगा तब जाकर इस फिल्म के कास्ट फाइनल किये जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X