खूब बाइक चला रहें है शाहिद
शाहिद कपूर आकजल बाइक की सवारी करते हुए नजर आ रहें है। वह भी भारत में नहीं बल्कि फिलाडेल्फिया में। जहां वे परमीत सेठी की फिल्म की शूटिंग कर रहें है।
फिल्म के बाकी कलाकार सेट पर कारों में आते है वहीं शाहिद अपनी नई बाइक में आते है। शूटिंग खत्म होने के बाद भी बाइक लेकर निकल पड़ते है।
सेट पर काम करने के दौरान भी बाइक का पूरा ख्याल रखते है। तो अब उनकी जिंदगी में बाइक ही उनके लिए सबकुछ हो गया है। बेचारे करें भी तो क्या करें, करीना कपूर के बाद उनकी जिंदगी में कोई ऐसी लड़की नहीं आई जिससे उन्हें प्यार हो जाए।
तो अब फिर बाइक ही उनकी जिंदगी का आसरा बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications