सर्वश्रेष्ठ बनना चाहते हैं शाहिद कपूर
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वे सिर्फ फिल्म जगत के सर्वश्रेष्ठ लोगों के साथ ही प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं।
शाहिद ने कहा, "मैं किसी एक व्यक्ति से प्रतिसर्धा क्यों करूं। मैं सिर्फ सर्वश्रेष्ठ लोगों से प्रतिस्पर्धा करना और खुद सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं। यही मेरा लक्ष्य है।"
शाहिद ने कहा, "कई बार मैं किसी का अच्छा काम देखकर खुद को अच्छा करने के लिए प्रेरित करता हूं। मुझे लगता है कि किसी
दूसरे का बेहतर काम देखकर खुद को प्रेरित करना ही वास्तव में पेशेवर रवैया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications