शाहिद कपूर की योद्धा - इस एक्ट्रेस के साथ बन गई जोड़ी, धमाकेदार एक्शन
खबर थी कि शाहिद कपूर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट फाईनल कर दिया है। फिल्म का नाम है योद्धा और इसे डायरेक्ट करेंगे शशांक खेतान। अब फिल्म की हीरोइन भी फाईनल हो चुकी है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी दिशा पटानी।
गौरतलब है कि दिशा पटानी आखिरी बार मोहित सूरी की मलंग में आदित्य रॉय कपूर के साथ रोमांस करती दिखाई दी थीं और उनके किरदार को काफी सराहना मिली थी। इसके बाद से लोग उन्हें परदे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।

बाद करें शाहिद कपूर की तो लॉकडाउन के पहले वो जर्सी रीमेक की शूटिंग में व्यस्त थे। इसके बाद से उन्होंने अपना अगला प्रोजेक्ट फाईनल नहीं किया है। अब योद्धा ही उनका अगला प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
वैसे धर्मा प्रोडक्शन्स लॉकडाउन के पहले कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा था। और लॉकडाउन के बाद धर्मा प्रोडक्शन्स फिल्मों की लाईन लगाने वाला है। देखिए उनकी आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications