पिता ने दी शाहिद को वार्निंग

सुनने में आया है कि एडिनबर्ग में शूटिंग पर जाने से पहले ही 'मौसम' के कुछ गाने रिकार्ड कर लिए गए थे। इस फिल्म का एक गाना शाहिद को इतना पसंद आया है कि आजकल शाहिद पूरा वक्त वही गाना सुनते रहते हैं।
शाहिद और उनके पिता एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं। शाहिद ऊपर तो पंकज नीचे वाले फ्लोर में। अपने फ्लैट में शाहिद फुल वॉल्यूम में ये गाना सुनते रहते थे और पंकज को इतना शोर बर्दाश्त नहीं।
फिर क्या था पंकज ने शाहिद को दो बातों की वार्निंग दे डाली। पहला ये कि उन्होंने शाहिद को गाना धीरे बजाने को कहा ताकि पड़ोसियों की शंति भंग ना हो और दूसरा ये कि पंकज नहीं चाहते थे उनकी फिल्म 'मौसम' का गाना लीक हो जाए। बस फिर क्या था शाहिद ने अच्छे बच्चे की तरह अपने पिता का कहना माना और गाना हेडफोन से सुनने लगे।


Click it and Unblock the Notifications