शाहिद कपूर ने कीचड़ की बालटी उठाई है और अपनी इस सुपरस्टार EX को धो डाला है!
कहते हैं कि ब्रेकअप करने का भी एक तरीका होता है और ब्रेकअप के बाद, इंसान एक दूसरे के साथ कैसा है, ये उन दोनों के ही रिलेशनशिप और ब्रेकअप के बारे में काफी कुछ बता देता है। अ
शाहिद कपूर के रिलेशनशिप भी उनकी ही तरह रहे हैं। एकदम शांत। किसी को भनक ना लगे। लेकिन फिर भी सबको पता होता था कि वो कब और किसको डेट कर रहे हैं।

हाल ही में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत एक टॉक शो में पहुंचे थे और इस बार दोनों ने ही खुलकर बात करने का फैसला ले लिया है। इसके बाद शाहिद से पूछा गया कि प्यार कितनी बार हुआ है।
शाहिद ने बोला कि मीरा से पहले, उन्हें लगा कि दो बार प्यार हुआ। दोनों बार उनके को स्टार्स से हुआ। और उनमें से एक ने उन्हें खुले में धोखा दिया, जो कि अब एक बहुत बड़ी सुपरस्टार है।
अब शाहिद किसकी बात कर रहे थे पता नहीं। क्योंकि करीना कपूर के अलावा, शाहिद प्रियंका, विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा तक को डेट कर चुके हैं।
इतना ही नहीं, मीरा से पूछा गया कि बॉलीवुड में किसको स्टाईलिस्ट की ज़रूरत है। तो उनका जवाब था - विद्या बालन। बहरहाल, ये पहली बार नहीं है जब शाहिद ने, या किसी और स्टार ने अपने एक्स पर जमकर कीचड़ उछाला हो


Click it and Unblock the Notifications
