लिप लॉक को लेकर शाहिद हुए खफा

वैसे तो शाहिद को ऐसी खबरों की आदत सी पड़ गयी है लेकिन जैसे ही उन्होंने भरी पार्टी के दौरान किस की बात पढ़ी वैसे ही उन्होंने ने ट्विटर पर लिखा कि 'यह बहुत ही बुरी खबर है, कुछ पत्रकारों को कल्पना और वास्तविकता के बीच के फर्क को समझना बेहद जरूरी है।
आगे लिखते हुए शाहिद कहते हैं कि 'यह दुखद है और बेहद गलत भी है, ऐसी ही खबरों से मुझे गुस्सा आता है। अगर कुछ नहीं तो कम से कम इन्हें एक लड़की की मर्यागा का ध्यान रखना चाहिए ! वैसे मैं इस तरह की खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं देता हूं, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही हो गया।'
हम आपको बता दें कि हाल ही में ऐसी खबरे आयी थी कि फिल्म 'बदमाश कंपनी' में साथ काम कर चुके शाहिद और अनुष्का फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की सक्सेस पार्टी में एक-दूसरे को किस करते हुए देखे गये और उन्हें इस दौरान यह भी ख्याल नहीं रहा कि वो किसी पार्टी में हैं।


Click it and Unblock the Notifications