प्रियंका की सफलता पर शाहिद का जश्न
अभी इन दोनों के अलगाव की खबरें आ रही थी, और अब खबर है कि शाहिद कपूर ने प्रियंका चोपड़ा की सफलता पर जश्न मनाया है। सफलता का जश्न दोनों ने एक साथ डिनर करके मनाया।
अब लोग चाहे जो भी कहे शाहिद और प्रियंका एक दूसरे के साथ दिखाई दे रहे है। शाहिद को प्रियंका की कामयाबी पर नाज है। प्रियंका को आईफा पुरस्कार समारोह में फिल्म फैशन के लिए श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। शाहिद इस समारोह में मौजूद नही थे लेकिन प्रियंका के लौटने पर अपने पसंदीदा रेस्तरां में ले जाना नही भूले।
रेस्तरां में देखने वालो का कहना है कि दोनो को देखकर लग रहा था कि वे एक दूसरे के प्यार में बूरी तरह से पागल है। दोनों की आंखे एक दुसरे पर ही टिकी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications