शाहिद और अनुष्का फिर रोमांस में!

मनीश शर्मा अभी यशराज की फिल्म लेडीस वर्सेस रिकी बहल में व्यस्त है। इनका मानना है कि पर्दे पर शाहिद और अनुष्का की केमेस्ट्री काफी अच्छी लगती है। खैर मनीष ने शाहिद को उनकी फिल्म मौसम को देख कर ही लिया है। शाहिद ने फिल्म मौसम में काफी अच्छा रोल किया है।
अच्छा है अनुष्का वैसे भी आप काफी जोड़ तोड़ में लगी थी कि किसी भी तरह से यशराज कैम्प की एक और फिल्म आपकी झोली में आ गिरे। क्योंकि आज कल तो कैटरीना कैफ ही इस कैम्प की फेवरेट बनी हुई है, कैट की कई फिल्में अभी इसी कैम्प से ही आने वाली है।
हाल फिलहाल उनकी फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन के बाद वो सलमान के साथ एक था टाइगर में व्स्त हो गयी हैं और खबर है कि इसके बाद भी वो और दो प्रोजेक्ट में इसी कैम्प के साथ जुड़ी रहने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications