शाहिद और अनुष्का रिश्ते में भूल गये सारी हदें

Shahid Anushka
चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर की लाइफ से अब प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह से आउट हो चुकी हैं। लेकिन ये जगह खाली नहीं है अब इसमें अनुष्का शर्मा ने इंट्री कर ली है। ये सब इतनी जल्दी हो गया कि कोई समझ ही नहीं पाया कि इन दोनों के बीच चल क्या रहा है। लेकिन पिछले दिनों 'मेरे ब्रदर की दुल्हन'की सक्सेस पार्टी में उन्होंने सारी हदें पार कर दीं।

वहां शाहिद और अनुष्का पार्टी में सबके सामने हाथों में हाथ डाले घुम रहे थे। उसके बाद उन्हें बालकनी में एक दूसरे को किस करते देखा गया। जाहिर है, शाहिद और अनुष्का की इस तरह की बेताबी देख कर बाकी गेस्ट हैरान हो गये। लेकिन इस कपल को किसी की परवाह नहीं थी, ये दोनों तो बस एक दूसरे को किस करने में ही खोए हुए थे।

शाहिद और अनुष्का को आउट ऑफ कंट्रोल होता देख एक सिलेब्रिटी गेस्ट ने उन्हें समझाया कि मीडिया वाले अभी नीचे ही हैं। ऐसे में, अगर किसी ने उन्हें साथ देख लिया, तो गड़बड़ हो सकती है। तब इन दोनों को ख्याल आया कि वो काफी सारे लोगों के बीच हैं।

फिर ये दोनों बालकनी से बाहर आए। इसके बाद भी शाहिद और अनुष्का पार्टी में एक-दूसरे का हाथ पकड़े ही घूमते रहे। और तो और उन्होंने पार्टी के होस्ट इमरान खान को भी साथ में जाकर बधाई दी।

हम आपको बता दें कि यह कपल इससे पहले 'बदमाश कंपनी' में साथ काम कर चुका है। इसके अलावा, शाहिद और अनुष्का जल्द ही एक और फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। अब देखने वाली बात यह है कि शाहिद और अनुष्का की यह 'दोस्ती' कब तक और किस हद तक कायम रहती है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X