सैफ-करीना की शादी पर खामोश शाहिद-अमृता

चारों ओर केवल एक ही शादी की धूम है और वो है सैफ अली खान और करीना कपूर की । हर कोई इस शादी से जुड़ी बातें जानने को बेताब है। बॉलीवुड भी इस सुंदर रिश्ते को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए बधाईयां दे रहा है लेकिन इसी शोर के बीच में दो सितारे ऐसे हैं जो शांत है, चुपचाप हैं और भीड़ में होकर भी खोये हुए हैं। आप समझ गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो हम बता दें हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार शाहिद कपूर और बीते जमाने की छप्पन-छुरी अदाकारा अमृता सिंह की।

आज सैफ की धड़कन बन चुकीं करीना का दिल कभी शाहिद के लिए धड़कता था। बात 2004 की है जब अपने से पांच साल उम्र में बड़ी करीना के प्यार में शाहिद कपूर बुरी तरह से गिरफ्तार थे यही नहीं करीना भी उनके लिए जान देने को तैयार थीं, हर किसी को उम्मीद थी कि यह रिश्ता जरूर शादी तक पहुंचेगा लेकिन अफसोस ऐसा हुआ नहीं और साल 2007 तक आते-आते इस मासूम मुहब्बत ने दम तोड़ दिया और शाहिद, करीना की लाईफ से आउट और सैफ इन हो गये।

Shahid Kapoor and Amrita Singh keeps distance from Saifeena's wedding

तो वहीं सैफ मियां की जिंदगी में 13 साल तक राज करने वाली और उनके दो बच्चों की मां अमृता सिंह भी आज सैफ के लिए सिर्फ बीता हुआ कल बन गयी है। वो भी आज अपने पति की शादी पर मौन धारण किये बैठी हैं। खबर है कि सैफ की शादी में उनके दोनों बच्चे भी शामिल होंगे लेकिन अमृता सिंह आयेंगी या नहीं ये किसी को पता नहीं है।

शाहिद और अमृता दोनों ने कभी भी मीडिया को नहीं बताया कि दोनों अपने प्यार से क्यों अलग हुए लेकिन फिल्मी पंडितों का कहना है कि दोनों ही आज इस बात को सुनकर खुश नहीं हैं तभी तो वो खामोश है और यह खामोशी कुछ कहती है, वो कैमरे से दूर-दूर भाग रहे हैं सिर्फ इसलिए कि कहीं उनका गम छलक ना जाये और लोगों को सच्चाई ना पता चल जाये जो बरसों से दिल में दफन है। गौरतलब है कि करीना-सैफ कल कोर्ट मैरेज करने जा रहे हैं। और 18 अक्टूबर को दोनों शादी की पार्टी पदौदी पैलेस में देंगे जिसमें कई नामचीन हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X