Salman Khan First Girlfriend- कोई एक्ट्रेस नहीं बल्कि ये थीं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड!

मेगास्टार सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं और ये सिलसिला कैटरीना कैफ तक जारी रहा है। करियर के शुरुआती दौर में ही उनका नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा था और लोग उनको जानने लगे थे। लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो सलमान खान के फैंस को चौकाने के लिए काफी है। दरअसल इस रिपोर्ट में पता चला है कि सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड कोई एक्ट्रेस नहीं थी।
जी हां, सलमान खान का अफेयर फिल्मों में आने से पहले किसके साथ था? इसका खुलासा हुआ है। खबरों की मानें तो सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड कोई एक्ट्रेस नहीं बल्कि शाहीन जाफरी थीं।
जी हां, शाहीन जाफरी लीजेंड्री एक्टर अशोक कुमार की नातिन हैं। ऐसी खबरें हैं कि वो उनको लेकर काफी सीरियस थे और उनको घरवालों से भी मिलवाया था। वो कॉलेज के बाहर खड़े होकर कई घंटे शाहीन का इंतजार किया करते थे।
ये बात तब की है जब सलमान खान मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे और उनकी उम्र करीब 19 साल थी। सलमान खान का ये अनसुना राज शायद ही किसी को पता होगा?
हालांकि फिल्मों में आने के बाद उनका एक के बाद एक अफेयर कई एक्ट्रेस से रहा था। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ समेत कई अभिनेत्रियां शामिल हैं। सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और इसके अलावा वो किसी का भाई किसी की जान की भी शूटिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
