विविध भूमिकाओं के लिए तैयार शहाना

शहाना ने कहा कि वो हर तरह के किरदार निभाना चाहती है जिसमें असंतुष्ट पत्नी के किरदार से लेकर पारंपरिक बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह पेड़ के इर्द-गिर्द घूमकर गाना गाने वाले किरदार हो सकते है।
शहाना ने नसीरूद्दीन शाह की पहली निर्देशित फिल्म 'यूं होता तो क्या होता' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी आने वाली फिल्म रूबरू के बारे में शहाना कहती हैं कि इसमें मै और रणदीप प्रेमी-प्रेमिका की भूमिका में हैं और इस प्रेम कहानी की शुरुआत वहां से होती है जहां अन्य प्रेम कहानियों का अंत होता है।
इसके अलावा शहाना सुधीर मिश्रा की 'तेरा क्या होगा जॉनी' में नील नितिन मुकेश के साथ दिखेंगी। इसमें उनका विवाह अपने से उम्र में काफी बड़े के. के. मेनन से होता है।
रिलीज के लिए तैयार नंदिता दास की 'फिराक' में शहाना मराठी अभिनेत्री अमृता सुभाष के साथ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications