..................... Shahana, Anjana fight for the top spot in Jashn | शहाना और अंजना के बीच तकरार - Hindi Filmibeat

शहाना और अंजना के बीच तकरार

By Staff

Sahana Goswami
बालीवुड हीरोइनो के बीच तकरार कोई नयी बात नही है। सभी अभिनेत्रियां हमेशा एक दुसरे से आगे निकलना चाहती है। एक दुसरे के बारे में अनाप शनाप बकना तो एक आम बात बन गई है।

अब नया किस्‍सा है रॉक आन से चर्चित हुयी शहाना गोस्‍वामी और गोलमाल रिटर्न से अंजना सुखानी के बीच पैदा हुयी तकरार का। दोनो हीरोइने महेश भट्ट की फिल्‍म 'जश्‍न' में काम कर रही है। दोनो अपने आप को फिल्‍म की महत्‍पूर्ण पात्र कह रही है। इन दोनो के अलावा फिल्‍म में अध्‍ध्‍यन सुमन काम कर रहे है।

जहां शहाना अध्‍ध्‍यन की बहन की भूमिका में है वही अंजना उनकी प्रेमिका है। शहाना का कहना है कि यह फिल्‍म भाई बहन के प्रेम पर आधारित है।

वही अंजना का कहना है बालीवुड में हीरो की प्रेमिका की भूमिका ही मुख्‍य भूमिका मानी जाती है। जबकि फिल्‍म के निर्माता महेश भट्ट का कुछ और ही कहना है, उनके अनुसार यह भाई बहन की कहानी नही है।

इसमें एक महिला किसी अमीर आदमी की रखैल होती है। उसका जीवन बहुत नारकीय होता है। उसका भाई उसे इस दलदल से बाहर निकालता है।

खैर हमें तो लगता है कि लड़ने के बजाए दोनो को अपने काम पर ध्‍यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X