वीडियो गेम में शाहरुख
शाहरुख ने अपने महत्वकांक्षी फिल्म रा वन से वीडियो गेम की दुनिया में उतरने की तैयारी कर ली है। इस फिल्म में शाहरुख सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे और वो चाहते हैं कि उनका ये किरदार वीडियो गेम प्रेमियों को भी लुभाए।
सुनन में आया है कि वीडियो गेम वाला अईडिया शाहरुख के ही दिमाग की उपज है और वो इन दिनों लॉस एंजेलिस में इस वीडियो गेम को तैयार करवा रहे हैं। युद्ध पर आधारित इस गेम में मुख्य तौर पर दो किरदार होंगे एक रा वन और दूसरा जी वन। फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी। देखते हैं फिल्म हिट कराने के शाहरुख के ये हथकंडे कितने काम आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications