..................... SRK's six-pack inspires Aditya Narayan | शाहरुख के सिक्स-पैक से आदित्य शर्मिंदा - Hindi Filmibeat

शाहरुख के सिक्स-पैक से आदित्य शर्मिंदा

By Staff

Aditya Narayan
अन्य प्रशंसकों की तरह 20 वर्षीय आदित्य नारायण भी फिल्म 'ओम शांति ओम' में सुपरस्टार शाहरुख खान के सिक्स-पैक एब्स देखकर शर्मिदा हो जाते हैं।

गायक, प्रस्तोता व अभिनेता आदित्य ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत करते हुए कहा, "दर्द-ए-डिस्को में शाहरुख के सिक्स पैक्स देखकर मैं बहुत शर्मिदा हो जाता हूं। उस गाने में 42 साल की उम्र में भी वे युवाओं की तरह चुस्त-तंदुरुस्त दिख रहे हैं।"

चार जुलाई से शुरू हो रहे रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा 2009' में आदित्य एक बार फिर नए लुक में नजर आएंगे। वे कहते हैं, "मैंने अपना वजन कम कर लिया है और बालों का स्टाइल भी बदल लिया है।"

जाने-माने गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य 'सा रे गा मा पा चैलेंज 2007' और 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में प्रस्तोता की भूमिका निभा चुके आदित्य को अब किसी भी शो को प्रस्तुत करने के लिए पटकथा की जरूरत नहीं पड़ती।

इन दिनों स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे आदित्य को अब तक 60 फिल्मों के प्रस्ताव मिल चुके हैं। हालांकि वे कुछ ही फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं।

सन 1995 में ही आदित्य अपने पिता के साथ 'अकेले हम अकेले तुम' और आशा भोंसले के साथ 'रंगीला' में गा चुके हैं। 1996 में 'मासूम' के गीत 'छोटा बच्चा' ने उन्हें सबसे ज्यादा चर्चित किया। बाल कलाकार के रूप में वे 'परदेस', 'जब प्यार किसी से होता है' जैसी फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X