सलमान पर भारी पड़े शाहरूख खान

संजय लीला भंसाली खुद शाहरूख के बंगले मन्नत में देखा गये थे, जहां उन्होंने इस फिल्म की दोबारा लिखी गई स्क्रिप्ट किंग खान को सुनाई। कहा जा रहा है कि 'बाजीराव मस्तानी' भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म है जो कई सालों से फ्लोर पर जाने की राह ताक रही है।
सूत्रों की माने तो शाहरूख ने इस फिल्म के लिए हां कह दी है। इससे पहले उन्होंने फिल्म देवदास में भंसाली के साथ काम किया है। सलमान की जगह शाहरूख को इसलिए लिया गया है क्योंकि संजय अपनी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को रिप्लेस नहीं करना चाहते हैं। अब संजय का सहारा शाहरूख बन गये हैं देखते हैं कि यह फिल्म कब तक बननी शुरू होती है।


Click it and Unblock the Notifications